देवघर, जून 1 -- सारठ,प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्रामीणों को निर्बाध पेयजलापूर्ति उपलब्ध कराने के लिए बीडीओ चन्दन कुमार सिंह के निर्देश पर प्रखंड के डिंडाकोली पंचायत सचिवालय में मुखिया प्रमोद कुमार राय की अध्यक्षता में जल सहिया के साथ बैठक की गई। जिसमें मौजूद जल सहियाओं को अपने अपने कार्य क्षेत्र में निर्बाध पेयजलापूर्ति जारी रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। कहा कि जिनके क्षेत्र में पेयजल संकट है उसका त्वरित निष्पादन करने का प्रयास करें। कहा कि अगर कहीं चापानल खराब है, तो उसकी जानकारी मुखिया एवं पंचायत सचिव को दें। ताकि उसका समाधान किया जा सके। वहीं लोगों को सरकारी चापानल, जलमीनार आदि की देखभाल तथा बेहतर रख रखाव के लिए जागरूक करें। यह भी पढ़ें- पंचायत समिति की बैठक में छाया रहा नल-जल का मामला वहीं पंचायत में कार्यरत 14 में से सिर्फ 5 ज...