निर्बाध जलापूर्ति, नगर निगम ने राज्य सरकार को भेजा विशेष प्रस्ताव
हजारीबाग, मई 23 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के सभी 36 वार्डों के निवासियों को अब जल्द ही निर्बाध और समान रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता ने नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर विस्तृत प्रस्ताव सौंपा है।नगर निगम के अनुसार, अमृत 1.0 योजना के तहत हजारीबाग शहरी जलापूर्ति का कार्य जुडको और मैसर्स एलएंडटी द्वारा किया जा रहा है। मूल डीपीआर वर्ष 2018 के बीओक्यू पर आधारित थी, जिसमें 32 वार्डों के लिए 572 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जानी थी। लेकिन, वर्ष 2018 में नगर निगम क्षेत्र के विस्तार के बाद वार्डों की संख्या बढ़कर 36 हो गई। इस विस्तार के कारण कई नए विकसित इलाके और गलियां मूल योजना से वंचित रह गई थीं।स्थानीय नागरिकों और वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.