फरीदाबाद, मार्च 12 -- फरीदाबाद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआइटी पांच को भी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के आयोजन के लिए केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्र पर गुरुवार को लापरवाही दिखी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं का विज्ञान का 12:30 से 3:30 बजे तक पेपर था, लेकिन 10 नंबर कमरे के परीक्षार्थियों को 3:15 पर ही केंद्रों से बाहर भेज दिया गया। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आ रहे नकल के मामलों के बीच शहर के केंद्रों पर भी लापरवाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इससे पहले एनआइटी पांच के राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा के दौरान 50 मीटर के दायरे में फोटोकाॅपी की दुकान खुली मिली थी। परीक्षा केंद्रों पर लापरवाही की यह तस्वीरें सुरक्षा व्यवस्था और जिला प्रशासन तथा शिक्षा विभाग के दावों सवाल उठा रही हैं। उ...