भभुआ, अप्रैल 4 -- डीडीसी ने विभागीय अफसरों के साथ बैठक कर की पंचायत योजनाओं की समीक्षा सोलर स्ट्रीट लाइट के भुगतान 15वां वित्त आयोग मद से निर्गत करने का दिया निर्देश (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीडीसी दिव्या शक्ति की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित मुंडेश्वरी सभा कक्ष में हुई बैठक में पंचायत से संबंधित योजनाओं एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा हुई। डीडीसी ने संबंधित विभाग के अफसरों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत समिति स्तर पर संचालित पंचम राज्य वित्त आयोग एवं 15 वीं वित्त आयोग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए दुर्गावती, रामगढ़, नुआंव एवं चांद प्रखंडों को इस माह में पूर्ण प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ग्राम पंचायतों द्वारा 15 वें वित्त आयोग एवं पंचम रा...