अयोध्या, अप्रैल 6 -- अयोध्या। तहसील मिल्कीपुर क्षेत्र स्थित उधैला झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य अभी पूरा नहीं किया जा सका है। लगभग तीन करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से तैयार हो रहे इस स्थल पर पर्यटकों को अभी कम से कम एक माह और इंतजार करना होगा। परियोजना की निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी मुख्य प्रवेश मार्ग का चयन और निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। यह झील मिल्कीपुर के पांच राजस्व ग्रामों डीली गिरधर,अंजरौली,महुलारा,कुंइधना खुर्द और उधुई के बीच स्थित है। झील की लंबाई तीन हजार 330 मीटर है। राजस्व अभिलेखों में इसे तालाब के रूप में दर्ज किया गया है। उधैला झील को पर्यटन विकास विभाग द्वारा संवारा जा रहा है। कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल ने इसके लिए जीएस कांट्रेक्शन लखनऊ को अनुबंधित किया है। कार्य अक्टूबर 2024 में शुरू हुआ था और इसे ...