सीतामढ़ी, फरवरी 24 -- सीतामढ़ी। परिसदन भवन में सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में संयुक्त निबंधक सहयोग समितियां तिरहुत प्रमंडल, नोडल पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रबंध निदेशक, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, सहायक निबंधक सहयोग समितियां पुपरी अंचल एवं सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान मंत्री ने बताया कि जिले में अब तक 64.49 प्रतिशत धान की अधिप्राप्ति की जा चुकी है। इससे 9621 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिला है। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर शेष निबंधित किसानों से भी धान की खरीद सुनिश्चित की जाए। जिससे किसी भी किसान को परेशानी न हो। मंत्री ने जिले की प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहयोग समिति, बकरी पालक सहयोग समिति एवं मधुमक्ख...