निर्धारित समय में योजनाओं को पूरा नहीं करने पर होगी कार्रवाई : मंत्री
दुमका, जुलाई 21 -- दुमका, प्रतिनिधि। पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग झारखंड सरकार के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने समाहरणालय सभागार में सोमवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जिन संवेदकों को कार्यादेश (वर्क ऑर्डर) जारी किए जाने के बावजूद वे निर्धारित समय में योजनाओं को पूरा नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाए। समीक्षा के क्षेत्र में कई जगहों में शिकायतें मिलने के बाद विभाग के संबंधित पदाधिकारियों को अविलंब शिकात दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.