लखनऊ, अप्रैल 30 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता जिलाधिकारी विशाख जी ने निर्धारित समय में स्वगणना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए विभागों की ओर से नामित नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। उनको स्वगणना प्रक्रिया की कार्ययोजना व क्रियान्यवन से संबंधित समस्त प्रशासनिक एवं तकनीकी बिंदुओं की जानकरी दी गयी।जनगणना-2027 के प्रथम चरण में स्वगणना की शुरुआत 7 मई से होनी है, जो 21 मई तक चलेगी। इसके लिए गुरुवार को विकास भवन के सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया, जिससे निर्धारित समय में स्वगणना पूरी हो सके। निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्यालय में स्वगणना संबं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.