गाजीपुर, मई 8 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में संभावित बाढ़ एवं कटान के तहत संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं का गुरुवार को डीएम ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने विभिन्न स्थलो पर हो कटानरोधक कार्यों का जायजा लिया एंव सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। डीएम ने तहसील मुहम्मदाबाद के ग्राम शेरपुर और मुबारकपुर में चल रहे कटानरोधक कार्यो का निरीक्षण करते हुए कार्यों की गुणवत्ता को परखा। उन्होने कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार को अधिक से अधिक मजदूर और उपकरणो की संख्या बढाते हुए निर्धारित समय में कटानरोधी (बोल्डर पैचिंग) कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एसडीएम मुहम्मदाबाद हर्षिता तिवारी, अधिशासी अभियंता देवकली पंप नहर सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- निर्धारित समय सीमा के...