मैनपुरी, मई 23 -- किशनी। आगामी त्योहारों और विशेष रूप से बकरीद के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम गोपाल शर्मा ने कहा कि बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं। उन्होंने अपील की कि सभी त्योहारों में एक-दूसरे का सहयोग करने की भावना रखें। नमाज निर्धारित समय पर अपने नजदीकी मस्जिदों में ही अदा की जाए। एसडीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत न की जाए। सीओ रामकृष्ण द्विवेदी ने सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर रहेगी। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर विभिन्न थाना-ओपी में शांति समिति की बैठक उन्होंने जनता से अपील की कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी भ्रामक खबर या अफवाह पर बिल्कुल भरो...