गाजीपुर, जून 21 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के गेस्टहाउस में सिंचाई विभाग, जलकर समेत अन्य विभागों के साथ बैठक की। बैठक में विभाग की विभिन्न निर्माणाधीन और संचालित परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। मंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। कटानरोधी कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने जल संरक्षण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और पेयजल परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। बैठक में मंत्री ने नहरों में पानी छोड़...