अयोध्या, अप्रैल 4 -- अयोध्या, संवाददाता। शहर में विभिन्न स्थानों पर बारिश में होने वाले जलभराव की समस्या के निस्तारण के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से कराए जा रहे पांच बड़े नालों का निर्माण टाइम लाइन खत्म होने के दो माह बाद भी अधूरा है। प्राधिकरण के तत्कालीन उपाध्यक्ष द्वारा कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य को तेज गति से गुणवत्तापूर्वक 31 मार्च तक हर हाल में पूरा करने का भी निर्देश दिया गया था। लेकिन अप्रैल का महीना शुरू होने के बाद भी कुछ नाले अभी निर्माण के प्रथम चरण को ही पूरा नहीं कर पाये हैं। आईआईटी रुड़की की डिजाइन पर आधारित यह नाला दो मीटर चौड़ा और ढाई मीटर गहरा बन रहा है।अयोध्या प्राधिकरण की ओर से फतेहगंज सब्जी मंडी से साहबगंज तक फेज एक और दो नालों का निर्माण कराया जा रहा है। इस नाले की लम्बाई करीब 3000 मीटर है। इसी तरह ट्र...