दरभंगा, मार्च 16 -- दरभंगा। बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में मध्यमा परीक्षा सोमवार से जिला मुख्यालय के तीन केंद्रों पर शुरू हुई। दो पालियों में आयोजित होने वाली यह परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्ण संपन्न हुई। किसी केंद्र से कदाचार या निष्कासन की कोई सूचना नहीं है। दोनों पालियों में परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पूर्व परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति दी गई। प्रथम पाली में परीक्षा शुरू होने के समय पूर्वाह्न 9:45 बजे से आधा घंटा पूर्व 9:15 बजे से प्रवेश शुरू हुआ। द्वितीय पाली में अपराह्न 1:15 बजे से प्रवेश की अनुमति प्रदान की गई। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश से वंचित होना पड़ा। परीक्षा में प्रत्येक 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई थी, हालांकि प्रत्येक परीक्षा कक्षा में न्यूनतम दो शिक्...