आरा, मार्च 19 -- महंत महिला कॉलेज सहित की कई अन्य महाविद्यालयों में कुलपति को ज्ञापन आरा, निज प्रतिनिधि। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के कुलपति से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी से मुलाकात कर महंत महिला कॉलेज आरा सहित अन्य महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं से नामांकन एवं परीक्षा फॉर्म के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने के गंभीर मामले से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल एनएसयूआई के वीर कुंवर सिंह विवि अध्यक्ष अविनाश मिश्रा एवं पूर्व भोजपुर जिलाध्यक्ष एनएसयूआई अभिषेक द्विवेदी के नेतृत्व में मिला। कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि महंत महिला कॉलेज सहित की कई अन्य महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं से नियम विरुद्ध अतिरिक्त शुल्क लिय...