फतेहपुर, जुलाई 22 -- फतेहपुर। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिला स्तरीय श्रम बंधु समिति, टास्क फोर्स, सतर्कता समिति की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के निर्धारित लक्ष्य 9.03 करोड़ रुपये की शत-प्रतिशत प्राप्ति किए जाने के साथ ही बाल श्रम पर प्रभावी रोक लगाए जाने आदि पर विचार किया गया। सहायक श्रमायुक्त लालाराम ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्धारित उपकर (सेस) संग्रहण लक्ष्य की जानकारी दी। साथ ही देय धनराशि समयबद्ध तरीके से खाते में जमा कराने के साथ ही विभाग को सूचना उपलब्ध कराने की अपील की। साथ ही पात्रों को समयानुसार पंजीयन कराए जाने पर बल दिया। एडीएम विनय पांडेय ने कहा कि सभी विभाग एवं कार्यदायी संस्थाएं निर्माण कार्यों के स...