अयोध्या, जनवरी 29 -- - निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 95 प्रतिशत से अधिक धान की हुई खरीद अयोध्या,संवाददाता। खरीफ क्रय वर्ष 2025-26 के लिए जनपद में धान की खरीद के लिए 77 केन्द्र बनाये गये थे। इन केन्द्रों को 68 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य शासन की तरफ से निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष अब तक 56 हजार तीन सौ मीट्रिक टन से अधिक की खरीद की जा चुकी है जो विगत वर्ष के सापेक्ष 102 प्रतिशत है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी धनन्जय सिंह ने बताया कि अब तक 258.52 मीट्रिक टन हाइब्रिड धान व 56072.86 मीट्रिक टन कॉमन धान की खरीद की जा चुकी है। जनपद के 11787 किसान अब तक जनपद में धान खरीद के लिए बनाए गये 77 क्रय केन्द्रों पर अपने धान बेंच चुके हैं और इनके धान की कीमत के भुगतान के रूप में 1345.7 लाख के सापेक्ष 12,809 लाख रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।...