बोकारो, सितम्बर 21 -- बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोमवार को डीएमएफटी पीएमयू एवं मीडिया मॉनिटरिंग टीम के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान डीएमएफटी पीएमयू की ओर से किए जा रहे कार्यों और विभिन्न योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने बेसलाइन सर्वे, डोर-टू-डोर एनसीडी स्क्रीनिंग, गोटरी बैंक, शिक्षा एवं स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर गैप समेत अन्य बिंदुओं पर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा करने को कहा। वहीं, उपायुक्त ने मीडिया मॉनिटरिंग टीम को सभी विभागों से प्रगति प्रतिवेदन प्राप्त कर उसकी समीक्षा करने तथा समेकित रिपोर्ट तैयार करने...