सोनभद्र, जुलाई 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान निर्धारित लक्ष्य के अंदर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जिन विभागों को शासन की तरफ से जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत बैंक के माध्यम से सब्सिडी आदि की सुविधा बैंक के माध्यम से सुनिश्चित करायी जाये। उन्होंने एलडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि पीएम सूर्य घर योजना को अंतर्गत जो भी लक्ष्य निर्धारित किये गये है उसका शत प्रतिशत निस्तारण बैंकों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री युवा उद्यम...