निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बेची, तो विक्रेता पर होगी कार्रवाई : बीडीओ
सराईकेला, जुलाई 27 -- राजनगर। बीडीओ मलय कुमार ने किसानों से अपील की है कि वे खरीफ खेती के दौरान उर्वरक खरीदते समय पूरी सतर्कता बरतें। बीडीओ ने कहा कि कृषि विभाग जिला कार्यालय की ओर से विभिन्न कंपनियों के अनुदानित उर्वरकों की अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) सूची जारी की है। किसान खाद खरीदने से पहले बैग पर अंकित एमआरपी अवश्य जांच लें और निर्धारित मूल्य से अधिक भुगतान नहीं करें। बीडीओ ने कहा कि सभी उर्वरक विक्रेताओं को सरकार की ओर से निर्धारित दर पर ही खाद बेचने का निर्देश दिया गया है। यदि कोई दुकानदार एमआरपी से अधिक कीमत वसूलता है। किसानों को जबरन अन्य उत्पाद खरीदने के लिए बाध्य करता है अथवा कालाबाजारी करता है तो उसके खिलाफ उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने किसानों से खाद खरीदते समय पक्का बिल लेने की भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.