नवादा, जून 23 -- गोविंदपुर थाना परिसर में सोमवार की शाम मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष विजय कुमार ने की। थानाध्यक्ष ने मुहर्रम जुलूस के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जुलूस में शामिल कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में नहीं रहेगा तथा सभी ताजिया जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाले जाएंगे। किसी प्रकार के हथियार का प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा। मौके पर मुखिया अनुज सिंह, राजेश कुमार, अरुण मिश्रा, संजय कुमार, राजीव कुमार, मुकेश नाथ वर्मा, फरीद खान, सैफु खान, मुश्ताक आलम, कलीम मियां, रामबालक प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे बजाने पर रहेगा प...