रुडकी, अप्रैल 11 -- लंढौरा। आंबेडकर जयंती को लेकर सीओ अभिनव चौधरी ने मौजिज लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान शांति के साथ जयंती का आयोजन करने की अपील की। लंढौरा, भगवानपुर चंदनपुर, खेमपुर थिथौला समेत कई गांवों में 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती और शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसी के मद्देनजर रखते हुए सीओ अभिनव चौधरी ने शनिवार को क्षेत्र के लोगों के साथ लंढौरा पुलिस चौकी पर बैठक की। सीओ ने कहा कि अगर कोई माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा का आयोजन पहले से ही निर्धारित मार्गों से किया जाए। इस दौरान कोतवाल भगवान सिंह मेहर, चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल, पहल सिंह, सुरेश, प्रदीप, सतीश, विनोद, नरेंद्र, बिजेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...