गिरडीह, मई 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत जिले के सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अनमैप्ड मतदाता सूची के सत्यापन एवं मैपिंग को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर संबंधित मतदान केंद्र पहुंचकर मतदाता सूची में दर्ज अपने नामों का सत्यापन अवश्य कराएं। बताया कि 23 मई को मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 23 और 24 मई को विशेष सत्यापन कार्यक्रम किए जाएंगे। मतदान केंद्रों पर प्रतिनियुक्त बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक सुबह 10 बजे से संध्या 05 बजे तक उपस्थित रहेंगे तथा मतदाताओं की सहायता करेंगे। यह भी पढ़ें- हजारीबाग में मतदाता सूच...