सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- सीतामढ़ी। जिले में निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। किताब व यूनिफार्म के नाम पर लूटने स्कूलों की अब खैर नहीं है। डीएम रिची पांडेय ने आदेश जारी कर कहा है कि अब कोई भी निजी विद्यालय छात्रों या अभिभावकों को यूनिफॉर्म, किताबें, कॉपियां या अन्य सामग्री किसी एक निर्धारित दुकान से खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। डीएम सह जिला दंडाधिकारी श्री पाण्डेय ने कहा है कि जिले में 759 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय और 21 सीबीएसई स्कूल संचालित हैं, जिनमें करीब 70 हजार छात्र अध्ययनरत हैं। हाल के दिनों में अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न स्रोतों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई विद्यालय प्रवेश शु...