बस्ती, अप्रैल 28 -- सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने जिले के पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए कि सभी पेट्रोल पंप संचालक निर्धारित दर पर ही ईंधन की बिक्री करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता या जमाखोरी न होने दें। उन्होंने कहा कि ईंधन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना अनिवार्य है। साथ ही उपभोक्ताओं के साथ शिष्ट व्यवहार किया जाए। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नो हेलमेट-नो पेट्रोल नियम को सख्ती से लागू करने के निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि किसी व्यक्ति को निर्धारित सीमा से अधिक ईंधन न दिया जाए और पेट्रोल-डीजल की बिक्री तय लिमिट के भीतर ही की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...