आजमगढ़, अप्रैल 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। डीएम ने शिकायतकर्ताओं से बात कर निर्धारित अवधि में प्रकरण का गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सबसे अधिक शिकायत और असंतुष्ट फीडबैक वाले गांवों में संबंधित अधिकारी मौके पर जाएं एवं शिकायतकर्ता से बात कर संतुष्ट करते हुए प्रकरण का निस्तारण करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि पोर्टल पर कोई भी प्रकरण डिफाल्टर की श्रेणी में नहीं जाना चाहिए। भूमि से संबंधित एवं अन्य बार-बार आने वाली शिकायतों क़ो गंभीरता से लेकर उसका गुणवत्तायुक्त निस्तारण करना सुनिश्चित करें। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.