आजमगढ़, अप्रैल 17 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व व विकास कार्यों की मार्च माह की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान पूर्वांचल विकास निधि और 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों में शीघ्र सुधार लाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बैंक स्तर पर ऋण के लिए लंबित आवेदनों की समीक्षा कर जल्द निस्तारण करें। यह भी पढ़ें- डीएम ने की सीएम डैशबोर्ड के आधार पर विभागों के प्रगति की समीक्षा अधिक से अधिक आवेदन कराते हुए लाभार्थियों को योजना का ला...