गिरडीह, मई 29 -- तिसरी (गिरिडीह), प्रतिनिधि। तिसरी प्रखंड के सिंघो पंचायत के लछमनिया गांव की मुफलिसी में जीवन बसर कर रही सरिता देवी की गुरुवार को प्रशासन ने आंसू पोंछने का काम किया है। सीएमओ के निर्देश पर गिरिडीह उपायुक्त के आदेश पर तिसरी के बीडीओ मनीष कुमार द्वारा खाद्य सामग्री मुहैया कराई गई है। वहीं अन्य सुविधा मुहैया कराने की ओर कार्य किया जा रहा है। जिससे गरीब महिला सरिता देवी को काफी राहत मिली है। मालूम हो कि मीडिया में सरिता देवी की मुफलिसी की खबर देख मुख्यमंत्री ने डीसी गिरिडीह को जल्द से जल्द राहत के निर्देश दिए थे। सरिता देवी काफी समय से मुफलिसी में जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं। सरिता देवी अपने तीन बच्चों के साथ अभाव में जिंदगी व्यतीत कर रही थी। सरिता देवी के आगे दो जून की रोटी के लाले पड़ने जैसी स्थिति हो गई थी। इसकी जानकारी म...