झांसी, मार्च 2 -- होली त्योहार को देखते हुए पुलिस और आबकारी विभाग 5 मार्च तक विशेष अभियान चलाएगा। डीएम मृदुल चौधरी ने निर्देश दिए कि अवैध शराब के अलावा ओवर रेटिंग न हो पाए। यदि कोई ओवर रेटिंग करे तो शिकायत करें कार्रवाई होगी। टोल बैरियर पर भी बड़े वाहनों की चेकिंग के निर्देश दे दिए। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान के दौरान यह भी देखें कि न्यायालय द्वारा प्रदेश में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार प्रतिबंधित हैं। विभागीय अधिकारी व पुलिस हुक्का बार के संचालन को सख्ती से रोकने के लिए व्यापक अभियान चलाएं। बैंक्वेट हॉल, बारात घर व पार्टी लॉन में एक दिवसीय शराब पार्टी आयोजित करने ऑनलाइन एक दिवसीय ऑनलाइन लाइसेंस का आवेदन करें, बिना लाइसेंस शराब पार्टी आयोजित करने पर होगी सख्त कार्यवाही। विभागीय अधिकारियों को लगातार जांच किए जाने के भी निर्देश दिए और क...