भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। पतझड़ के इस मौसम में शहर की सड़कें इन दिनों सूखे पत्तों से पटी हुई हैं। ऐसे में नगर निगम की ओर से इसको लेकर स्वास्थ्य शाखा प्रभारी सहित सभी सफाई एजेंसियों को इनकी भी सफाई करने का निर्देश दिया गया था। उक्त निर्देश के मिलने के बाद बुधवार से शहर में इसकी सफाई शुरू कर दी गई है। बुधवार शाम नगर निगम के संसाधनों के साथ सफाई एजेंसियों के कर्मियों ने हवाई अड्डा रोड, तिलकामांझी से कचहरी चौक रोड, नौलखा कोठी रोड, आदमपुर रोड आदि इलाकों में सड़कों के किनारे फैले सूखे पत्तों की सफाई की। नगर निगम की ओर से इस व्यवस्था को इस मौसम में प्रतिदिन करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...