मुंगेर, अप्रैल 25 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) डॉ. प्रभात रंजन ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सरकारी योजनाओं का लाभ हर बच्चे तक पहुंचाने के उद्देश्य से सभी विद्यालयों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि प्रखंड के सभी स्कूलों में शत-प्रतिशत बच्चों का आधार कार्ड और अपार आईडी बनाना अनिवार्य किया गया है। बीडीओ ने कहा कि किसी भी स्थिति में कोई भी छात्र इस प्रक्रिया से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए सभी प्रधानाध्यापकों को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने-अपने विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे का आधार और अपार आईडी बनवाना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- बिना यू-डायस कोड विद्यालय संचालित पाये जाने पर होगी कार्रवाई उन्होंने कहा कि अपार आईडी बनाने के लिए जन्म प्र...