पटना, नवम्बर 18 -- बिहार MLC चुनाव में निर्दलीय जीत दर्ज करने वाले बंशीधर बृजवासी और राहुल राज को बड़ी राहत मिल गई है। बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति प्रो. रामवचन राय ने नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्यों वंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता समाप्त करने संबंधी विपक्ष के आवेदन को खारिज कर दिया। बुधवार को प्रो रामवचन राय ने बताया कि आवेदन को वैधानिक रूप से विचार योग्य नहीं होने के कारण खारिज किया गया है। जानकारी के अनुसार,आवेदन पत्र निर्धारित फॉर्मेट के तहत भरा गया नहीं था, उसमें कई अहम जानकारियां नहीं दी गई थी। इसलिए कार्यकारी सभापति के स्तर से बिहार विधान परिषद की नियमावली के अनुसार इसे सही नहीं पाया गया। बता दें कि इस पूरे मुद्दे पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने अभी एक दिन पहले ही बिहार विधान परिषद के उपसभापति रामवचन राय से म...