शाहजहांपुर, अप्रैल 21 -- तिलहर। कटरा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उप चुनाव को लेकर सोमवार को निर्दलीय ओमकार ने अपना पर्चा वापस ले लिया। चुनाव मैदान में अब 9 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। अध्यक्ष पद के उपचुनाव में बिलकिस बानो का पर्चा खारिज होने के बाद चुनाव मैदान में 10 प्रत्याशी रह गए थे। सोमवार को नाम वापसी प्रक्रिया के दौरान ओमकार ने अपना पर्चा वापस ले लिया। अब चुनाव मैदान में सोनम गुप्ता, पूजा कसाना, वाजिद सिद्दीकी, सर्वेद अंसारी, अब्दुल समद, रचना, भरत पटेल, रजी अहमद, वसीम रह गए हैं। एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि मंगलवार को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...