हाजीपुर, मार्च 7 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिला विकास समन्वय निगरानी समिति दिशा की बैठक में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा समाहरणालय में लगाने के कार्य को पूर्ण करने के निर्णय के सात वर्षों बाद भी अनुपालन नहीं हो सका है। इससे लोगों असंतोष व्याप्त है। शुक्रवार को लोजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वैशाली के डीएम वर्षा सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर शीघ्र संविधान निर्माता की प्रतिमा समाहरणालय परिसर में लगाने का काम पूरा करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में श्री सिंह के साथ संतोष शर्मा, राज कुमार पासवान, श्रीकांत पासवान आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...