साहिबगंज, जून 2 -- साहिबगंज। जिले में खराब बिजली ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे के भीतर बदला जाएगा। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पहल की है। अब खराब ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय सीमा के भीतर बदला जाएगा । आंकड़ों के मुताबिक जिला में विभिन्न पावर के करीब 6211 से अधिक बिजली ट्रांसफार्मर लगे हैं। जेबीवीएनएल कार्यालय के अनुसार इस समय जिला के विभिन्न इलाकों में विभिन्न क्षमता के 32 ट्रांसफर्मर खराब हैं। उन्हें जल्द बदल कर दुरूस्त कर दिया जायेगा। दरअसल, कई बार तकनीकी खराबी एवं ठनका गिरने की घटना के चलते ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। गर्मी के दिनों में ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड बढ़ने से भी उनमें तकनीकी खराबी आ जाती है। इसके कारण संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है । इससे उपभोक्ता...