मुंगेर, सितम्बर 15 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिउतिया पर्व को लेकर रविवार को महिलाएं निर्जला व्रत में रही। दोपहर बाद गंगा स्नान एवं पूजाकर संतान के सुखमय जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना की। संतान के लंबी उम्र की कामना को लेकर तीन दिवसीय जिउतिया पर्व शनिवार को नहाय-खाय से शुरू हुआ था। रविवार की सुबह सूर्यादय से पहले महिलाओं ने ओठगन कर निर्जला व्रत शुरू किया। दोपहर बाद गंगा स्नान को लेकर बबुआ घाट, कष्टहरणी एवं सोझी घाटों पर स्नान एवं पूजा के लिए व्रतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा स्नान के लिए ग्रामीण क्षेत्र से महिलाएं आई थी। महिलाओं ने गंगा स्नान के बाद पूजा की एवं व्रत से संबंधित कथा सुनी। कई महिलाओं ने जिउतिया धागा को धारण किया। 24 घंटे के निर्जला व्रत के बाद सोमवार की सुबह पारण के व्रत संपन्न होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...