बेगुसराय, मई 16 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शनिवार को वट सावित्री पूजन श्रद्धा, भक्ति एवं पारंपरिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि तथा अखंड सौभाग्य की कामना की। सुबह से ही गांवों के मंदिरों, पोखरों के किनारे एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्थित वट वृक्षों के पास महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यह भी पढ़ें- किशनगंज : टेढ़ागाछ प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वट सावित्री पर्वमहिलाओं की पूजा नई साड़ी, शृंगार एवं पूजा की थाली के साथ महिलाएं समूह बनाकर वट वृक्ष के समीप पहुंचीं। पूजा के दौरान महिलाओं ने वट सावित्री व्रत कथा का श्रवण किया तथा वृक्ष की परिक्रमा कर कच्चा सूत बांधा। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से भ...