बस्ती, जून 7 -- बस्ती, हिटी। भगवान श्री हरिविष्णु को समर्पित निर्जला एकादशी का पर्व शुक्रवार को विधि-विधान से मनाया गया। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उल्लास दिखा। उपासक घरों और मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामना की। सुबह स्नान ध्यान के बाद भगवान विष्णु को भोग लगाया। पूजन-अर्चन के बाद पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाया। परिक्रमा करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है, व्रत से पाप नष्ट होते हैं। यही नहीं निर्जला एकादशी पर श्रीमद्भागवत कथा का पाठ भी किया गया। सभी व्रती सात जून शनिवार को पारण करेंगे। श्रद्धालुओं ने इस कठिन व्रत को पूरा किया। बिना जल और फल का सेवन किए व्रती पूजन-अर्चन में लीन दिखे। सुबह से शाम तक पूजन-अर्चन के लिए मंदिरों म...