निर्जला एकादशी मनाई, भगवान विष्णु की हुई उपासना
झांसी, जून 25 -- झांसी। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष एकादशी गांवों से शहर तक श्रद्धाभाव से मनाई गई। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। सुबह से आस्था की पांत लगी रही। निर्जला एकादशी पर भगवान विष्णु श्रद्धाभाव से पूजे गए। शुक्रवार को महिलाओं ने बिन अन्न, जल ग्रहण कर व्रत रखा। घरों, संतान, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। निर्जला एकादशी पर जगह-जगह ठंडा पानी, शरबत का वितरण किया गया। नगर के श्री श्री सिद्धेश्वर सिद्धपीठ, आवास विकास स्थित शिव मंदिर, भारत माता स्थित मंदिर, लहर सिद्ध पीठ, बड़ाबाजार स्थित भोलेनाथ मंदिर, कारगिल पार्क, पटला वाले हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भगवान विष्णु का विशेष श्रंगार किया गया। इसके बाद मंगल आरती हुई। भक्तों ने भगवान का प्रसाद चढ़ाया। अन्न, जल, वस्त्र, आसन, जूता, बीजना, पंखा सहित अन्य सामान दान कर सुख-समृद्धि की काम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.