हरिद्वार, मई 26 -- हरिद्वार, संवाददाता। निर्जला एकादशी पर्व पर मंगलवार को धर्मनगरी हरिद्वार श्रद्धा और आस्था में डूबी नजर आई। तड़के से ही हरकी पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर मां गंगा का पूजन किया और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। हरकी पैड़ी क्षेत्र पूरे दिन 'हर-हर गंगे' और 'जय मां गंगे' के जयघोष से गूंजता रहा। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। कई श्रद्धालुओं ने निर्जला व्रत रखकर दान-पुण्य भी किया। धार्मिक मान्यता है कि निर्जला एकादशी का व्रत करने से वर्षभर की सभी एकादशियों के बराबर पुण्य फल प्राप्त होता है, जिसके चलते इस पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आ...