मुजफ्फर नगर, जून 26 -- रामराज थानाक्षेत्र के गंगा बैराज पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने निर्जला एकादशी पर्व पर आस्था की डुबकी लगा पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ कमाया।निर्जला एकादशी के पावन पर्व रामराज थानाक्षेत्र के मध्य गंगा बैराज पर श्रद्धालुओं ने सुबह 4 बजे से ही पहुचना शुरू कर दिया था। तथा विशेष मुहूर्त में गंगा स्नान कर अपने पितरों की शांति के लिए विशेष पूजा-अर्चना शुरू कर दी थी। इस दौरान सुबह से ही गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी तथा श्रद्धालुओं द्वारा बोले जा रहे गंगा मैया की जय, ॐ नमः शिवाय के जयघोष व आरती से सुबह से ही सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी पर मंदिरों में पूजा-अर्चना को उमड़ी भक्तों की भीड़ तथा कुछ श्रद्धालुओं द्वारा गंगा घाट के किनारे छबील लगाकर पानी की बोतल व मीठा शर्बत बाटकर तथा कुछ श्रद्धा...