बिजनौर, जून 25 -- निर्जला एकादशी के अवसर पर आरएसएम तिराहे के निकट शिविर लगाकर राहगीरों को शरबत का वितरण किया गया। बृहस्पतिवार को अपने आवास के बाहर लगाए गए शिविर में पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह ने राहगीरों को शीतल शरबत का वितरण किया। भीषण गर्मी में राहगीरों से शरबत पीकर राहत महसूस की। पूर्व विधायक ने कहा कि सनातन धर्म में नर सेवा को ही नारायण सेवा कहा गया है। समाज के सक्षम लोगों को सेवा भाव के कार्यो में निरतंर भागीदारी करनी चाहिए। इस अवसर पर शोभा रानी, सौरभ प्रताप सिंह, गीतिका रानी, जयप्रकाश सैनी, गोपाल सिंह, राकेश कुमार, नरेंद्र सिंह, यशिता सिंह, धनंजय सिंह, मान्यता सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी पर राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया यह भी पढ़ें- निर्जल एकादशी पर लोगों को पिलाया शीतल जल, कई स्थानों पर लगाए प्याऊ यह...