बुलंदशहर, जून 6 -- ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष एकादशी को श्रद्धालुओं ने उत्साह से निर्जला एकादशी का पर्व मनाया। साथ ही व्रत रखकर भगवान श्री हरि की पूजा अर्चना की। इसके अलावा शरबत से भरे मटके, हाथ के पंखे और खरबूज फल आदि दान किए। शहर से देहात क्षेत्रों तक बाजारों में कई जगहों पर व्यापारिक व सामाजिक संगठनों और अधिवक्ताओं ने शरबत का वितरण किया। शुक्रवार को निर्जला एकादशी पर निर्जल व्रत धारण कर श्रद्धालुओं ने घरों में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया। इस दौरान मंदिरों में और ब्राह्मणों को दान किया। वहीं, मंदिरों में पुजारियों ने वेद मंत्रों का उच्चारण कर भगवान विष्णु, राम, कृष्ण और भोले नाथ का अभिषेक किया। इसके अलावा शहर के डीएम रोड, मोतीबाग रोड, कचहरी रोड, चांदपुर रोड आदि रास्तों पर शरबत का वितरण किया गया। राहगीरों के साथ वाहनों को रोककर शरबत वितरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.