निर्जला एकादशी पर मेयर ने छबील सेवा में लिया हिस्सा, स्वच्छता बनाए रखने की अपील
हरिद्वार, जून 25 -- हरिद्वार। निर्जला एकादशी के अवसर पर शिवलोक वार्ड की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय लोगों की ओर से आयोजित छबील (शीतल पेय) वितरण कार्यक्रम में मेयर किरन जैसल ने सहभागिता की। उन्होंने भगत सिंह चौक, रेलवे स्टेशन के निकट रिक्शा स्टैंड समेत विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को शीतल पेय वितरित किया और इस सेवा कार्य से जुड़े लोगों का उत्साहवर्धन किया। मेयर ने कहा कि निर्जला एकादशी पर प्यासे लोगों को शीतल पेय पिलाना भारतीय संस्कृति की सेवा और परोपकार की श्रेष्ठ परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने छबील आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों को इस पुण्य कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में निर्जला एकादशी पर राहगीरों को वितरित किए तरबूज उन्होंने श्रद्धालुओं और आयोजकों से अपील क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.