शामली, जून 26 -- शामली। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर माता अमृतानन्दमयी देवी कृपा धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरुवार को शहर के कैराना रोग पर मीठी छबील लगाकर राहगीरों, बस यात्रियों और श्रद्धालुओं को शीतल शरबत वितरित किया गया। छबील का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल व सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने फीता काटकर किया। दोनों अतिथियों ने स्वयं राहगीरों को शरबत वितरित कर सेवा कार्य में सहभागिता की। विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि निर्जला एकादशी जैसे पवित्र पर्व पर जल सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है और ट्रस्ट का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी है। वहीं चेयरमैन अरविन्द संगल ने कहा कि गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ी सेवा है तथा ट्रस्ट लगातार जनहित के ऐसे कार्य कर रहा है। यह भी पढ़ें- मौनी अमावस्या पर राहगीरों को पिलाया शीतल शर्बत...