मुजफ्फरपुर, जून 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आस्था और श्रद्धा का महापर्व निर्जला (भीमसेनी) एकादशी पर गुरुवार को मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। बाबा गरीबनाथ धाम, सूतापट्टी श्याम मंदिर, हरिसभा चौक स्थित मुरली मनोहर राधेकृष्ण मंदिर एवं शहर के अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं का पूजा-अर्चना के लिए तांता लगा रहा। यह भी पढ़ें- एकादशी पर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर किया दान पुण्य धार्मिक मान्यताएँ एकादशी के मौके पर श्रद्धालुओं ने निर्जल रहकर व्रत किया तथा भगवान विष्णु को तुलसी दल, फल और पुष्प अर्पित किए। कई स्थानों पर जरूरतमंदों के बीच शीतल जल, फल और अन्य सामग्री का दान भी किया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार निर्जला एकादशी को सभी एकादशियों में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। इसे भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है, क्योंकि महाभारत के भीमसेन ने म...