नई दिल्ली, जून 18 -- Nirjala Ekadashi: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व बताया गया है, लेकिन निर्जला एकादशी को सभी एकादशियों में सबसे कठिन माना जाता है। इस दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालु अन्न ही नहीं, बल्कि पानी का भी त्याग करते हैं। यही वजह है कि कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर निर्जला एकादशी पर पानी तक क्यों नहीं पिया जाता? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। माना जाता है कि इस दिन पूरी श्रद्धा और नियम के साथ व्रत रखने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।2026 में निर्जला एकादशी व्रत कब है? इस साल 25 जून को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। भीमसेन की कथा से जुड़ा है व्रत का महत्व निर्जला एकादशी को लेकर महाभारत काल की एक प्रसिद्ध कथा भी बताई जाती है। मान्यता है कि पांडवों में भीमसेन को भोजन बहुत प...