मुजफ्फर नगर, जून 26 -- मुजफ्फरनगर, संवाददाा। निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर रुड़की रोड स्थित पाल धर्मशाला में गायत्री परिवार द्वारा भव्य गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान को मुख्य रूप से रुक्मणी भारद्वाज, पूनम धीमान, सरिता शर्मा और कमलेश सैनी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। महायज्ञ के दौरान पूरा वातावरण भजनों और कीर्तनों की मधुर ध्वनि से गुंजायमान रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से गायत्री मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां डालीं। इस पावन अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ दीपयज्ञ में भाग लेकर सुख-समृद्धि की कामना की। भीषण गर्मी के दृष्टिगत सभी आगंतुकों और राहगीरों को ठंडे व मीठे शर्बत का वितरण भी किया गया। यह भी पढ़ें- समर्पण जन कल्याण संगठन की महिला शाखा ने वितरित किया गन्ने का रस यह...