गाजीपुर, जून 25 -- गाजीपुर। निर्जला एकादशी के अवसर पर गुरुवार को जमानियां क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की तथा अपने पूर्वजों की स्मृति में पानी से भरी सुराही, हाथ से चलने वाले पंखे, अन्न, धन और जल का दान किया। चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल चक्का बांध घाट, बडेसर घाट, सतुआनी घाट, कपूर घाट, पक्का बलुआ घाट, मुनान घाट और हरपुर घाट सहित आसपास के प्रमुख गंगा तटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। स्नान के बाद लोगों ने साधु-संतों एवं जरूरतमंदों को दान देकर पुण्य लाभ अर्जित किया।गंगा यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी पर हरकी पैड़ी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ घाट पर पूजा करने पहुंचे उद्धव पांडेय ने बताया कि निर्जला एकादशी का व्रत महाभारत काल में पांडव पुत्र भी...