हरिद्वार, जून 25 -- हरिद्वार। निर्जला एकादशी पर सेवा समर्पण संस्थान और रामेश्वर महादेव मंदिर द्वारा चंद्राचार्य चौक पर तरबूज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें राहगीरो को ठंडा तरबूज खिलाया जाता है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में किसी को ठंडा शरबत, तरबूज आदि खिलाने से पुण्य मिलता है। आपस में एक दूसरे की मदद करनी चाहिए इससे भाईचारा बढ़ता है और समाज, देश भी उन्नति करता है। इस अवसर पर विमला पांडे, रामचंद्र कन्नौजिया, राजेंद्र सरपंच लाला, जगदीश चावला, कार्तिक शर्मा, राधे यादव, अजय कुमार, गजेंद्र यादव, संजय चौहान, अनिल भास्कर, तेजपाल छोटेलाला, दिनेश चंद्र गुप्ता, जीडी मित्तल, नीतू शर्मा, एससी गोयल, राहुल कुमार, वीपी गुप्ता, धीरज शर्मा, जगदीश आनंद, एमएम गुप्त...