गढ़वा, फरवरी 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी मामलों के निष्पक्ष एवं समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया। मौके पर बड़गड़ प्रखंड के उगरा गांव निवासी राम सकल साव ने बताया कि उनकी जमीन की ऑनलाइन रसीद निर्गत नहीं हो पा रही है, जबकि ऑफलाइन रसीद कट रही है। उन्होंने बताया कि वे कई बार अंचल कार्यालय का चक्कर लगा चुके हैं और उक्त भूमि पर अपना घर बनाकर निवास कर रहे हैं। इस पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक जांच कर ऑनलाइन रसीद निर्गत कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने ...